
इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी कबीरा मोबिलिटी ने भारतीय बाजार में आज 1,26,990 रुपये की शुरुआती कीमत में दो नई हाई-एंड बाइक की घोषणा की है।
2019 में, स्टार्टअप ने ऑटो एक्सपो में छह प्रोटोटाइप इलेक्ट्रिक स्कूटर का अनावरण किया, जो बाद में जून 2020 से खरीद के लिए उपलब्ध हो गया। इन सभी में अलग-अलग प्रदर्शन और रेंज संयोजन थे, इस प्रकार विभिन्न उपयोगकर्ता के जरूरतों को लक्षित किया गया था।
आज, कबीरा मोबिलिटी ने अपनी अब तक की सबसे प्रीमियम पेशकश का खुलासा किया: KM3000 स्पोर्ट्स बाइक और KM4000 स्ट्रीट बाइक। जबकि कंपनी का दावा है कि ये पूरी तरह से भारत में बने हैं, ऑटोकार के अनुसार ये वहां कावासाकी निंजा 300 और कावासाकी Z1000 प्लेटफार्मों पर आधारित हैं।
कबीरा मोबिलिटी KM3000 एक स्पोर्ट्स बाइक है जो आक्रामक सौंदर्यशास्त्र और गहरी काऊल के साथ आता है। इसकी शीर्ष गति 100 किमी प्रति घंटे और अधिकतम सीमा 120 किमी है। यह 3 सेकंड से भी कम समय में 0 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। वाहन की चार्जिंग के लिए एक वैकल्पिक चार्जर के साथ आता हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,26,990 रुपये है।
कबीरा मोबिलिटी KM4000 एक “स्ट्रीट फाइटर” है, जिसका यह दावा हैं की वह भारत में सबसे तेज इलेक्ट्रिक बाइक हैं जो 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकता हैं। इसकी 160 किलोमीटर की रेंज और सिर्फ 3 सेकंड में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने की क्षमता रखता है। इसमें इंटीग्रेटेड फास्ट चार्जर भी है। इसकी कीमत 1,36,990 रुपये होगी।
उस कीमत पर, ये बाइक Revolt RV300 और RV400 के साथ प्रतिस्पर्धा करेगी।
दोनों मॉडल 4.4 kWh बैटरी पैक (4 kWh प्रयोग करने योग्य) से चलते हैं, जो 3 साल की वारंटी के साथ आते हैं। हालाँकि, कंपनी का सुझाव है कि बैटरी 2,000 से अधिक चार्ज साइकिल के लिए अच्छी होगी। वाहन के चार्जिंग के लिए दो चार्ज विकल्प होंगे: इको चार्ज (6 घंटे) और फुल चार्ज (2 घंटे)। इसके अतिरिक्त, एक विशेष चार्जर बाइक को 2.2 kW पर लगभग 50 मिनट में 80% तक चार्ज करने में सक्षम होगा।

दोनों इलेक्ट्रिक बाइक्स के लिए ड्राइविंग मोड में इको, राइड और स्पोर्ट्स शामिल हैं। अन्य विशेषताओं में वाहन को चोरी से बचाने के लिए पहियों को लॉक करने की सुविधा और एक डिजिटल डैशबोर्ड और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी शामिल हैं।
KM3000 और KM 4000 जल्द ही दिल्ली, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, हैदराबाद, बैंगलोर और चेन्नई में उपलब्ध होंगे, दूसरे चरण के लिए 50 और शहरों की योजना है, जो अगस्त 2021 से शुरू होगी।
मुख्य वक्ता के रूप में, कबीरा मोबिलिटी ने कर्नाटक के धारवाड़ में अपने नए 2,00,000 वर्ग फुट के इवी उत्पादन संयंत्र के बारे में भी बात की, जो 75,000 यूनिट मासिक उत्पादन करने की क्षमता रखता है – जिससे यह भारत में सबसे बड़ी ईवी उत्सुपादन सुविधा बन जाती हैं। इसमें 300 करोड़ रुपये का निवेश होगा और 4,000 से अधिक नए रोजगार उत्त्पन्न होंगे।